गांजा तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार

Join Us

भोपाल।(आरएनएस)। क्राइम ब्रांच ने गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने बोलेरो की सीट के नीचे बॉक्स बना रखा था, जिसमें गांजा भर दिया गया था, जिसे पुलिस ने ढूंढ निकाला है। हरियाणा हिसार के रास्ते गांजा लाकर भोपाल में खपाने का काम आरोपी करते थे।गांजा उधारी में लाते और यहां खपाने के बाद ऑनलाइन पेमेंट किया करते थे। पुलिस ने 30 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 16 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। वहीं एक बोलेरो वाहन जब्त किया गया है। मामले में दीपक सविता (40) और मुकेश कुमार राठौर(52) को गिरफ्तार किया गया है।एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर द्वारा मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि बैरागढ़ के बैरागढ़ कलां में महिन्द्रा बोलेरो वाहन में दो व्यक्ति सवार हैं, जो वाहन में गुप्त चेंबर बनाकर अवैध गांजा छिपाकर रखे हुए हैं। पुलिस ने गाड़ी को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने तलाशी ली तो 6 पैकेट में गांजा रखा हुआ मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्वयं हरियाणा से वाहन चलाकर गांजा भोपाल तक लाए हैं। गांजे को बेचने के बाद इसका पैमेंट हिसार में बैठे सरगना को देना था।

Previous articleपरिचित ने किया युवती का शारीरिक शोषण
Next article10 साल की बेटी को मां बिना अनुमति भोपाल ले आई,छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ आया पिता