सीहोर। सर्व यादव समाज सीहोर द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भव्य एवं विशाल चल समारोह आस्था-उत्साह के साथ निकाला जाएगा। भव्य आयोजन को लेकर आगामी 20 जुलाई रविवार को सुबह दस बजे शहर के यादव समाज धर्मशाला छोटी ग्वालटोली में आयोजित की गई है।
जन्माष्टमी चल समारोह के अध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस वर्ष भी जन्माष्टी का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संचालन एवं आगामी कार्यक्रम को लेकर अध्यक्ष के चयन किया जाना है। सभी सामाजिक बंधुओं से अपील है कि बैठक में शामिल होकर सफल आयोजन हेतु अपना मार्गदर्शन दे।








