अंतरिक्ष से वापस लौटते ही पत्नी और बेटे को गले लगाकर भावुक हुए शुभांशु शुक्ला

Join Us

ह्यूस्टन,(ए)। लखनऊ के एस्ट्रोनॉट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से लौटते ही अपनी पत्नी और बेटे को गले लगाकर भावुक स्वागत किया। ह्यूस्टन स्थित मेडिकल रिकवरी और क्वारंटीन सुविधा केंद्र में जब उन्होंने अपनी पत्नी कामना और चार साल के बेटे से पहली बार मुलाकात की, तो वह पल सिर्फ औपचारिक नहीं बल्कि भावनाओं से भरा रहा। महीनों की तैयारी, अंतरिक्ष की यात्रा और फिर पृथ्वी पर सुरक्षित लौटने के बाद अपनों की बाहों में आना उनके लिए सबसे कीमती अनुभव रहा।
शुभांशु शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा: अंतरिक्ष यात्रा अद्भुत है, लेकिन लंबे समय बाद अपने प्रियजनों से मिलना भी उतना ही अद्भुत होता है। मुझे क्वारंटीन में गए दो महीने हो चुके थे। क्वारंटीन के दौरान जब परिवार मिलने आता था, तो हमें 8 मीटर की दूरी बनाकर रखनी होती थी। मेरे छोटे बेटे को यह समझाना पड़ता था कि उसके हाथों में कीटाणु हैं, इसलिए वह अपने पापा को छू नहीं सकता। हर बार जब वह मिलने आता, तो अपनी मम्मी से पूछता-क्या मैं हाथ धो लूं? यह सब बहुत मुश्किल था।शुभांशु शुक्ला ने आगे लिखा, पृथ्वी पर लौटकर अपने परिवार को बाहों में भरना घर जैसा ही महसूस हुआ। आज ही किसी अपने को गले लगाओ और बताओ कि तुम उनसे कितना प्यार करते हो। हम अक्सर जीवन की व्यस्तता में अपनों की अहमियत को भूल जाते हैं। मानव अंतरिक्ष मिशन जादुई होते हैं, लेकिन उन्हें जादुई बनाते हैं इंसान।

Previous articleभूस्खलन के कारण अमरनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे तीर्थयात्री, भारतीय सेना ने बचाया
Next articleबेंगलुरु भगदड़ मामला : कर्नाटक सरकार ने आरसीबी को ठहराया जिम्मेदार