मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आज आप अपने किसी सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं जिससे आपके मन को बहुत संतुष्टि मिलेगी। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में सीनियर से हेल्प मिलेगी।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए आप कोई नया काम भी कर सकते हैं, जिसमें आपको धन का लाभ होगा। आज आपके बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा वह आपके काम को देखकर आपकी पदोन्नति कर सकते हैं या फिर आपको बोनस इत्यादि भी दे सकते हैं।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप का मन आज किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आध्यात्मिकता से अपने मन को बहुत अधिक शांत रखने की कोशिश करेंगे। आज आप किसी व्यर्थ के काम को करने से बचें। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप बिजनेस में किसी भी प्रकार का फेर बदल ना करें। आज आप ऑफिस में मन लगाकर काम करेंगे, आपके प्रमोशन के चांसेस बढ़ सकते हैं। आप अपने घर में किसी प्रकार का धार्मिक काम करवा सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को आमंत्रित करेंगे।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको आज समाज में मान सम्मान मिलेगा, जिससे आपका मन बहुत ही संतुष्ट रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में लगा रहेगा। आप किसी मंदिर में दान पुण्य का सामान बांट सकते हैं।
कन्या राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको व्यापार में अचानक से बड़ा धन लाभ होगा, परिवार में खुशियां आएंगी। शादीशुदा रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा, आप लोग शॉपिंग करने जा सकते हैं। आज आप किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखें, जिससे आपके रिश्ते खऱाब न हों।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जो लोग ऑटोमोबाइल के सेक्टर से जुड़े हैं, आज उनको बढिया धन लाभ होगा। आज आपके वे सारे काम पूरे होंगें, जिनके लिए आप इतनी मेहनत कर रहें हैं। आपको किसी प्रकार की बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, जिसमें आपका आत्मविश्वास काफ़ी हद तक बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि: आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप किसी स्टार्टअप को शुरू करने की योजना बना सकते है, जिसमें पेरेंट्स का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन थोड़ा सा हेक्टिक भरा हो सकता है क्योंकि नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आज कपड़े के व्यापारियों को धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगें, भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। आज आप बाजार खरीददारी करने जाएं तो सबसे पहले सामान की लिस्ट बना लें, जिससे व्यर्थ की चीजों को आप उठाकर न लें आयें।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज इलेक्ट्रोनिक सामान का बिजनेस करने वालों को बढिय़ा लाभ होगा। परिवार में आपके कामों को देखते हुए आपकी प्रसिद्धि बहुत अधिक बढ़ सकती हैं। नौकरी करने वाले आज सावधानी से काम करें, आपकी एक छोटी से गलती भी किसी काम को खऱाब कर सकती है।
कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल बना रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने का मन बना सकते हैं। आज आपको संतान के ऊपर गर्व करने का अवसर मिलेगा, आस – पास के लोग भी तारीफ करेंगे। यदि आप कोई मकान, दुकान इत्यादि खरीदना चाहते हैं, तो आज के लिए दिन शुभ रहेगा और आपके काम बन सकते हैं।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की वाहवाही होगी और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज आप पैसों के मामलें में लेन – देन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। आप अपनी माताजी से आज अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी करने की कोशिश करेंगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज किसी संस्था से जुडक़र विदेश जाने का मौका मिलेगा।






