आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम दिलाने वाला रहेगा। आज टेक्सटाइल का बिजनेस करने वालों को बड़ा धनलाभ होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज किसी समस्या को हल करने में आप सफल रहेंगें। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में आपका वर्चस्व रहेगा।
वृष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। हार्डवेयर का काम रहे व्यक्तियों को आज बढिय़ा धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप लेन – देन को स्थगित रखेंगे तो आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। इस राशि के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। आज आप जीवनसाथी को महंगा उपहार दे सकते हैं।
मिथुन राशि: आज आपका दिन ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। हालांकि सही समय पर उचित निर्णय लेने से आपकी काफी समस्याएं हल भी हो जाएंगी। इस समय कोई नया कार्य शुरू न करें, आज के कामों को ही व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे। प्राइवेट ऑफिस में नौकरी कर रहे व्यक्तियों का आज वर्क टाइम चेंज हो सकता है।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज ऑफिस में मीटिग के दौरान आप अपने विचारों को रखेंगें, जिससे आपकी दूरदर्शिता की प्रसंशा होगी। सरकारी विभाग के लोगों की नौकरी में सुखद परिवर्तन आएगा, ट्रान्सफर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। आज आप शाम को परिवार के साथ डिनर पर जा सकते है, सब ख़ुश होंगें।
सिंह राशि: आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज आपको रोजगार में तरक्की करने के बेहतरीन मौके मिलेंगें। आज आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें और न ही दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करें। आज आप जीवनसाथी के साथ घर के लिए जरुरी सामान लेने बाजार जायेंगें।
कन्या राशि: आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप दिन की शुरुआत किसी अच्छी आदत के साथ करेंगें। आज आप अनावश्यक खर्चों से बचकर रहें। मित्रों के साथ हास-परिहास और मनोरंजन का मौका मिलेगा। घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें।
तुला राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत के बारे में घर वालों से बात करेंगें। पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा। किसी भी काम को जल्दी पूरा करने की सोच रखें, ये आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा आपका काम बिगड़ सकता है।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए आज आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं। कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, हालांकि आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। आज आप लेन – देन के मामलो में थोड़ा सोच – विचार कर ही कदम उठायें।
धनु राशि: आज आपका दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आपको जीवन में आगे बढऩे के अवसर मिलेंगें, जिनका लाभ आप अवश्य उठाएं। महिलाएं आज घर का काम समय पर पूरा कर लेंगी और वे अपने मनपसन्द काम को आगे बढ़ाएंगी। पारिवारिक सदस्य की किसी उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आज आप पुराने घर का रेनोवेशन कराने का विचार कर सकते हैं, इस विषय पर आप जीवनसाथी की राय लें सकतें हैं। आज बातचीत करने में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है।
कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिये खास रहेगा। आज अपने बिजनेस को बड़ा बनाने का प्रयास करेंगें। आज आपके व्यवहार में विनम्रता एवं लचीलापन ही आपको सम्मान दिलाएगा। पारिवारिक रिश्तों में गहराई और अपनापन आपको सुकून देगा। आज आप किसी सामाजिक समारोह की जिम्मेदारी बखूबी निभायेंगें।
मीन राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी काम के सिलसिले में आपको थोड़ी ज्यादा दौड-धूप करनी पड़ सकती है। इस राशि के छात्र जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी मिलेगी। आज दान पुण्य के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज आपकी बातों से दोस्त प्रभावित होंगे और आपका गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। आज आपके पड़ोसी के साथ रिश्ते सुधरेंगें, एक – दूसरे के घर आना-जाना होगा।

 

Previous articleट्रंप की प्रतिक्रिया
Next articleकृषि और ऊर्जा क्षेत्र के लिए तीन योजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी