सात्विक-चिराग और लक्ष्य सेन ने बनाई प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह, पीवी सिंधु टूर्नामेंट से हुईं बाहर

Join Us

नई दिल्ली, (आरएनएस)। जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट से भारत के लिए अच्छी और बुरी खबर दोनों आई हैं. इस खबर को सुनने के बाद कुछ बैडमिंटन फैंस खुश है तो कुछ निराश है. दरअसल जापान ओपन से भारत के लिए बुरी खबर पीवी सिंधु का बाहर होना रहा है. तो वहीं अच्छी खबर ये है कि, सात्विक और चिराग ने शानदार जीत दर्ज कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. इसके साथ ही चिराग शेट्टी ने भी दूसरे राउंड में अपना स्थान पक्का कर लिया है। भारत के स्टार शटलर सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बुधवार को जापान ओपन के मेंस डबल्स में धमाकेदार जीत दर्ज कर प्री-क्वार्टर फाइनल में एंट्री मारी ली है. भारतीय जोड़ी ने लगातार दो सेट जीतकर कोरियाई जोड़ी डोंग-जू और कांग मिन ह्युक को 21-18, 21-10 से हरा दिया और प्री-क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली। भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल्स के पहले राउंड में चीनी खिलाड़ी वांग जिनसेंग को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. लक्ष्य ने अपना मैच सीधे सेटों में जीत लिया. सेन ने जिनसेंग को 21-11, 21-18 से हरा दिया. लक्ष्य में पूरे मैच के दौरान बेहतरीन खेल दिखाया और अंत में धमाकेदार जीत दर्ज कर ली.भारत की स्टार महिला शटलर और ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु का खराब फॉर्म टोक्यो में भी जारी रहा, यहां आयोजित हो रहे जापान ओपन के पहले राउंड में उन्हें हार मिली और इसके साथ ही उनकी टूर्नामेंट से विदाई हो गई है. सिंधु को कोरिया की शटलर सिम यू-जिन से हार का सामना करना पड़ा. सिम ने लगातार दो सेट जीतकर सिंधु को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

 

Previous articleवह ‘मिस्ट्री स्पिनर’, जिसकी जल्द हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री, फैंस जानने के लिए उत्सुक
Next articleभारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड का हुआ ऐलान