गुजरात में पुल का स्लैब टूटने से 15 लोग नीचे गिरे, सभी को बचाया

Join Us

जूनागढ़,(ए.)। गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक पुल का स्लैब ढह गया। पुल पर मौजूद 8 लोग 15 फीट नीचे गिर गए। हालांकि सभी को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुल की मरम्मत का काम चल रहा था। जूनागढ़ में यह हादसा मांगरोल तालुका के अजाज गांव में हुआ। यह पुल केशोद को माधवपुर से जोडऩे वाला एक मुख्य रास्ता है, जहां से रोज कई वाहन गुजरते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार सुबह पुल की मरम्मत का काम चल रहा था। तभी अचानक पुल का स्लैब ढह गया और हिताची मशीन तेज आवाज के साथ नीचे गिर गई। पुल के स्लैब पर कुछ लोग भी खड़े थे, जो स्लैब गिरने पर नदी में गिर गए, लेकिन गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। गुजरात में एक हफ्ते में पुल टूटने की दूसरी घटना है। बता दें 9 जुलाई को वडोदरा का गंभीर ब्रिज टूट गया था, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक लापता है।

Previous articleलोकसभा में उपस्थिति दर्ज कराने के सिस्टम को लेकर कांग्रेस सांसद को आपत्ति
Next articleउत्तराखंड में हुआ भीषण सडक़ हादसा, खाई में गिरी सवारियों से भरी जीप, 8 की मौत, 3 घायल