सीहोर। इंदौर में हुई दूसरी ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में सीहोर जिले के खिलाडिय़ों ने फिर से 10 मेडल के साथ सीहोर जिले का नाम रोशन किया। जिसमें कोच नीरज घोषी के खिलाड़ी उज़ैर खान, दिव्य जोशी ने स्वर्ण पदक, अभिनव कुमार, भरत मालवीय, उदित तोषनीवाल, प्रबल प्रताप सिंह, अंश मेवाड़ा, पार्थ पांडे ने रजत पदक, विराट जाट, तनिष्क भाटी ने कास्य पदक प्राप्त कर 2 गोल्ड, 6 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते। इनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाऐं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।







