सीहोर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वैदिक यज्ञ का आयोजन आर्य समाज महाराणा प्रताप कॉलोनी गंज सीहोर के उप प्रधान आचार्य विजय राठौर द्वारा कुलश्रेष्ठ के लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय सुदामा नगर गंज सीहोर में उनके बड़े भ्राता के वैवाहिक वर्षगांठ पर किया गया। वैदिक यज्ञ आयोजन पर परिवार के लोगों ने यज्ञ पर बैठकर यज्ञोपवीत धारण किया। साथ ही पर्यावरण शुद्धि हेतु विशेष आहुति प्रदान की भोजन प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया।








