आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आपका दिन आज अच्छा बीतेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुनहरा रहेगा। आज आपको घूमने – फिरने और खुद पर खर्च करने में काफी अच्छा महसूस होगा। व्यवसाय के विस्तार में सफलता मिलेगी और रोजगार संबंधित कोई अतिरिक्त योजना बना रहे हैं, तो उसमें आपको सभी का सहयोग मिलने के योग हैं।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा उलझन में रह सकते है, लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा। आज आपके मन में कुछ नया करने की इच्छायें जागृत होंगी और आज आपको किसी अपने से धन की प्राप्ति होगी। आज आप अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाएंगे तो आपको पारिवारिक खुशी मिलेगी। आज आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा।
मिथुन राशि: आज आपकी हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं, उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज आप काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने में ध्यान दें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी।
कर्क राशि: आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरस्कार भी मिल सकते हैं। आज आप अपने जीवन साथी से मन की बात कर उन्हें कहीं घुमाने ले जा सकते है।
सिंह राशि: आज का दिन ठीक – ठाक रहेगा। करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। आपको शारीरिक थकान का अहसास हो सकता है। आज आप जिससे भी बात करेंगे, उसे अपनी राय से सहमत कर देंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है।
कन्या राशि: दिन आज व्यस्तता में बीतेगा। आज आपके करीबी आपको अचानक से गिफ्ट देकर उनको आश्चर्य चकित कर सकते हैं। आज आप अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के लोग आज बिजनेस में सोच – समझकर कर फैसला लें, इससे आपको सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों को अपने करियर के प्रति अच्छी खबर मिल सकती है।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अगर आप नई योजनायें शुरू करना चाह रहें है तो उसको ज्यादा लम्बे समय तक न टालें। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने सहकर्मियों का पूर्ण योगदान प्राप्त होगा। आज आप पास आये नए मौकों को हांथ से न जाने दें। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते है। व्यापार में भी आज आपको अच्छा लाभ होगा।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज कारोबारी गतिविधियों में व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संबंध रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको अच्छे आर्डर मिल सकते हैं।
धनु राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बढिय़ा लाभ मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। आज व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां हासिल करना जरूरी है। मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतर मिलेंगे।
मकर राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे एवं आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज कार्यस्थल पर चल रही किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें और अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें। आज कार्यस्थल पर शांति भरा माहौल रहेगा।
कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरुरत है। कुछ समय से चल रही आपकी लगन और मेहनत का आज ज्यादा लाभ मिलने वाला है। इसलिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें।
मीन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ों से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आपकी अच्छी सोच का अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके रहने और बोलने का तरीका लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। आज आपको अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा मेहनत की जरूरत है।

Previous articleपुरानी गाडिय़ों पर पेट्रोल-डीजल प्रतिबंध
Next articleसावन के पहले दिन काशी, हरिद्वार और प्रयागराज में उमड़े श्रद्धालु