अखिल भारतीय तेली महासभा के युवा विंग जिलाध्यक्ष बने राजकुमार राठौर

Join Us

सीहोर।  अखिल भारतीय तेली महासभा हिन्दु तेली समाज का एक सशक्त राष्ट्रीय संगठन है। संगठन के राष्ट्रीय महिला संरक्षक यशोदा बेन मोदी, राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक  तेली रविकरण  साहु, राष्ट्रीय अध्यक्ष तेली बाबुलाल राठौर, म.प्र. प्रभारी तेली गिरधारी लाल राठौर, म.प्र.संरक्षक तेली  हिरालाल बलसोरा, राष्ट्रीय महासचिव रामलक्ष्मण साहु, प्रदेश महासचिव तेली समरथ  साहु एड्व्होकेट की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष तेली राधेश्याम अस्तोलिया द्वारा राजकुमार राठौर को सीहोर जिला युवा अध्यक्ष  पद का दायित्व सौंपा गया है। संगठन के प्रति राजकुमार राठौर सेवा भावना, कर्मठता, जागरूकता एवं कर्तव्यनिष्ठा को दृष्टितगत रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही आशा व्यक्त की गई है कि कि आप सच्ची निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ महासभा के भावी योजनाओं को कार्यरूप में परिणित करने में सक्रियतापुर्वक योगदान करते हुए समाज में एक नया किर्तिमान स्थापित करने में आपका योगदान प्रदान करेंगे।  राजकुमार राठौर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है उसका मैं पुरी सक्रीयता के साथ निर्वहन कर समाजहित में अग्रसर रहुंगा एवं शीघ्र ही जिले की समस्त तहसीलों की कार्यकारिणी गठित की जावेगी। राजकुमार राठौर को युवा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर राजमल राठौर, धर्मेंद्र राठौर कस्बा, राकेश राठौर,  महेंद्र राठौर गंज, लखनलाल राठौर, हरिनारायण राठौर, सुनील राठौर, अनिल राठौर, भैया लाल राठौर, जितेंद्र राठौर, राजेश राठौर, राम राठौर, मोहन राठौर, हरिप्रसाद राठौर, प्रदीप राठौर, शादीलाल राठौर, रोहित राठौर, वरुण राठौर, रमेश राठौर, राजेंद्र राठौर, अजय राठौर, अलकेस राठौर, छगनलाल राठौर सहित समाज के वरिष्ठजन व युवा साथियों ने बधाई व शुभकामनाऐं प्रेषित की है।

Previous articleअमृत हरित अभियान एक पेड़ मां के नाम 
Next articleकन्या शिक्षा परिसर में मस्ती की पाठशाला