सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म धडक़ 2 का ट्रेलर जल्द ही आने वाला है। फिल्म के मेकर्स ने इसका एलान किया है। इस फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल कर रही हैं। यह फिल्म साल 2018 में आई फिल्म धडक़ का रीमेक है। फिल्म को राहुल बडवेल्कर के साथ मिलकर शाजिया इकबाल ने लिखा है।
फिल्म निर्माताओं ने बताया है कि धडक़ 2 का ट्रेलर 11 जुलाई को रिलीज होगा। मेकर्स ने सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की नई फिल्म के पोस्टर का अनावरण भी किया है। पोस्टर पर लिखा हुआ है मरने और लडऩे में से एक को चुनना हो तो लडऩा। इसके बाद लिखा है ट्रेलर इस शुक्रवार को आएगा। पोस्टर में फिल्म की रिलीज की तारीफ भी बताई गई है। यह फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म मेकर्स ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है दो दिल एक धडक़।
आपको बता दें कि यह फिल्म साल 2018 में आई ईशान खट्टर की फिल्म धडक़ की रीमेक है। जो साल 2016 में रिलीज हुई मराठी फिल्म सैराट की सीक्वल थी। इसका निर्देशन नागराज मंजुले ने किया था।
बताया जाता है कि हाल ही में 16 कट के बाद धडक़ 2 को यूए सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म में गालियों को म्यूट किया गया है और सवर्ण शब्द के इस्तेमाल को हटा दिया गया है। सबसे पहले यह फिल्म नवंबर 2024 में रिलीज होने वाली थी। इसके बाद इसे मार्च 2025 में रिलीज किया जाना था। हालांकि यह तब भी नहीं रिलीज हो सकी।
अब इसे 1 अगस्त 2025 को रिलीज किया जाना है।
धडक़ 2 के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी दिल का दरवाजा खोल न डार्लिंग में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वामिका गब्बी और जया बच्चन होंगी। वह जल्द ही संजय लीला भंसाली के एक प्रोजेक्ट में आने वाले हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
००








