40 अकाउंट में 106 करोड़ रुपए! छांगुर बाबा का इंडिया से दुबई तक नेटवर्क, 1500 हिंदू लड़कियों का कराया धर्मांतरण

Join Us

नई दिल्ली(ए.)। धर्मांतरण गैंग का सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा कभी साइकिल पर अंगूठियां और ताबीज बेचा करता था। अब उसके पास 40 बैंक अकाउंट में 106 करोड़ रुपए की रकम है, जो खासतौर से मध्य पूर्व से मिली और करोड़ों रुपए की कम से कम दो प्रॉपर्टी हैं। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के मधपुर निवासी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन की गिरफ्तारी यूपी एटीएस ने पिछले दिनों की। बाबा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और अवैध धर्मांतरण के आरोपों में गिरफ्तार हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब खुलासे हो रहे हैं।
बाबा ने 1500 से अधिक हिंदू लड़कियों का अवैध रूप धर्मांतरण करायाआशंका जताई गई है कि उसके अनुयायियों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। अब एटीएस उन लोगों का पता लगा रही है जो अवैध धर्मातंरण का शिकार हुए हैं। जानकारी के अनुसार, छांगुर बाबा ने यूपी के बलरामपुर आने से पहले महाराष्ट्र से दुबई तक अपना नेटवर्क बना लिया था। कहा जा रहा है कि उसने महाराष्ट्र में भी बड़ी संख्या में अवैध रूप से लोगों का धर्म बदलवाया। बाबा ने 1500 से अधिक हिंदू लड़कियों का अवैध रूप धर्मांतरण कराया है। छांगुर बाबा मुंबई में एक दरगाह के बाहर अंगूठी बेचता था। देखते ही देखते खाड़ी देशों की उन संस्थाओं में उसने अपनी गहरी पैठ बना ली जो हिंदुओं को इस्लाम धर्म में शामिल कराने में जुटी हैं। बलरामपुर आने के बाद उसने यहां और आसपास के जिलों में लोगों का अवैध रूप से धर्म बदलवाना शुरू कर दिया। उसके करीबी रिश्तेदार और अनुयायी जगह-जगह जाकर कार्यक्रम कर लोगों को प्रेरित करते कि वो इस्लाम धर्म अपना लें।

Previous articleगुरु पूर्णिमा पर अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी में उमड़े श्रद्धालु, लगाई आस्था की डुबकी
Next articleराजद्रोह साबित नहीं कर सकी पुलिस, दो आरोपियों को मिली जमानत