नगर निकाय चुनावों में नहीं होगा कोई भी इंडिया गठबंधन : संजय राउत

Join Us

मुम्बई (ए.)। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में आगामी नगर निकाय चुनावों में कोई भी इंडिया गठबंधन नहीं होगा। राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा राज्य में हिंदी थोपने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ मिलकर लडऩे के लिए अपने मतभेदों को भुलाने के बाद, अब इन दोनों दलों पर स्थानीय निकाय चुनावों के लिए चुनावी गठबंधन बनाने का जनता का दबाव है, जो बिहार चुनावों के आसपास होने की उम्मीद है। संजय राउत ने आगे दावा किया कि मैंने यह नहीं कहा कि शिवसेना और मनसे मिलकर (स्थानीय निकाय) चुनाव लड़ रहे हैं। मैंने कहा कि जनता की ओर से शिवसेना और मनसे पर स्थानीय निकाय चुनाव साथ लडऩे का दबाव और मांग है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि लोगों का मानना है कि अगर मराठी मानुस के अधिकारों की रक्षा करनी है, तो उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को साथ आना होगा….राज ठाकरे का काम करने का तरीका अलग है। संजय राउत के बयान पर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि मुझे इस पर कोई टिप्पणी करने की ज़रूरत नहीं है। मैं संजय राउत पर कोई टिप्पणी नहीं करूँगा। मैंने कई बार कहा है कि स्थानीय निकाय चुनाव स्थानीय कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को विश्वास में लेकर लड़े जाते हैं।

Previous articleगुजरात पुल हादसे में पहला एक्शन, चार इंजीनियरों को किया गया सस्पेंड, अब तक 16 लोगों की मौत
Next articleकोलकाता में ममता बनर्जी से मिले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, इस बात के लिए जताया आभार