भोपाल (आरएनएस)। प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। बुधवार को करीब 21 से ज्यादा जिलों में पानी गिरा। दमोह में 9 घंटे के दौरान करीब 4 इंच पानी गिर गया। शिवपुरी में 3 इंच, छतरपुर के नौगांव-सतना में 1.8 इंच और सीधी में पौन इंच बारिश हुई। मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। हो रही भारी बारिश से कई नदियां उफान पर चल रही हैं। बुधवार को करीब 21 से ज्यादा जिलों में पानी गिरा। दमोह में 9 घंटे के दौरान करीब 4 इंच पानी गिर गया। शिवपुरी में 3 इंच, छतरपुर के नौगांव-सतना में 1.8 इंच और सीधी में पौन इंच बारिश हुई। भोपाल, बैतूल, दतिया, इंदौर, छिंदवाडा, जबलपुर, खजुराहो, रीवा, सागर, उमरिया, बालाघाट, कटनी, मैहर, टीकमगढ, सीहोर, अशोकनगर, विदिशा, मुरैना में भी बारिश का दौर चलता रहा।
इसलिए हो रही भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं मानसूनी ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है, जो मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही है। हवा के ऊपरी हिस्सों में एक द्रोणिका रेखा (ट्रफ) दक्षिण राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है, जो मध्य प्रदेश के बीच से होकर गुजर रही है। इसी कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में वर्षा होती रहेगी।
अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
– 10 जुलाई : रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, जबलपुर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह और छतरपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, ग्वालियर, राजगढ़, देवास, हरदा, सीहोर, विदिशा, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश हो सकती है। इंदौर, उज्जैन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, रतलाम, नीमच, मंदसौर समेत अन्य जिलों में बारिश का दौर बना रहेगा।
11 जलाई: ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में अति भारी बारिश का अलर्ट है।भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, नीमच और मंदसौर में भारी बारिश हो सकती है। इंदौर, देवास, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार समेत अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।








