मोहन चौरिसया पुन: बने समाज अध्यक्ष एवं लखन चौरसिया बने युवा अध्यक्ष
सीहोर। चौरसिया समाज सीहोर के चुनाव दिनांक 6 जुलाई 2025 को स्थानीय सिंधी धर्मशाला में संपन्न हुए। समाज के अध्यक्ष मोहन चौरसिया को पुन:आगामी कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। चुनाव पदाधिकारी अशोक चौरसिया, धर्मेंद्र चौरसिया, श्रीमती उषा, श्रीप्रकाश चौरसिया, संरक्षक नीरज चौरसिया द्वारा समाज के अन्य पदों के उम्मीदवारों का निर्वाचन कर मनोनित किया गया। जिसमें युवा अध्यक्ष लखन चौरसिया, जिला महामंत्री जितेंद्र चौरसिया, उपाध्यक्ष हरि ओम चौरसिया, सचिन, संतोष मामा चौरसिया, कोषाध्यक्ष मनोज चौरसिया पान एवं युवा महामंत्री शुभम चौरसिया, सचिव पवन चौरसिया, उपाध्यक्ष आशीष चौरसिया, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीरा देवेंद्र चौरसिया, उपाध्यक्ष अंजना गणेश चौरसिया, महामंत्री रजनी संजय चौरसिया, युवा महिला अध्यक्ष भावना निकेश चौरसिया, सचिव मेघा कपिल चौरसिया, उपाध्यक्ष श्रीमती मीरा दिनेश चौरसिया को मनोनित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी गणेश चौरसिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं देवेंद्र चौरसिया, लोकेश चौरसिया द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इनकी इस नियुक्ति पर समाजजनों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित की।








