केदारनाथ यात्रा रोकी गई, भारी बारिश की वजह से लिया गया फैसला; सोनप्रयाग और गौरीकुंड में फंसे यात्री

Join Us

सोनप्रयाग(आरएनएस)। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। जानकारी के मुताबिक यात्री सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए हैं। बता दें कि रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी में जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, नदी अभी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है।
बद्रीनाथ जाने वाला रास्ता भी लैंडस्लाइड के बाद बंद हो गया है। वहीं गौरीकुंड में मलवा हटाने का काम जारी है, जिससे यात्रा को जल्द शुरू किया जा सके। दरअसल उत्तराखंड में इन दिनों भीषण बारिश हो रही है। इसकी वजह से भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। बीते दिनों सोनप्रयाग में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ था, जिसमें केदारनाथ से लौट रहे 40 से अधिक श्रद्धालु फंस गए थे। हालांकि बाद में फंसे 40 श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया था। उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई है। बीते दिनों बरकोट के पास बादल भी फटा था। केदारनाथ यात्रा हिंदू धर्म की एक महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा है, जो भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित केदारनाथ मंदिर तक की जाती है।

 

Previous articleबिहार चुनाव तक विशेष गहन पुनरीक्षण पर रोक लगाई जाए : तेजस्वी यादव
Next articleरसगुल्ला और साड़ी भेंट करने के बाद जगन्नाथ को मिला मंदिर में प्रवेश