एयरपोर्ट पर काम करने वाली महिला कर्मचारियो को टारगेट कर छेड़छाड़ करता है मनचला

Join Us

 – गाड़ी गिराने का करता है प्रयास, रोकने पर पीडि़ताओ के साथ बैड टच कर हो जाता है फरार
भोपाल(ए)। शहर के गांधी थाना इलाके में रहने युवती के साथ अज्ञात मनचले द्वारा सरेराह छेड़छाड़ किये जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर हुलिये के आधार पर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। पीडि़ता एयरपोर्ट में जॉब करती है। उसने पुलिस बताया कि सुबह के समय वह अपनी ड्यूटी के लिए एयरपोर्ट जाती है। बीते कई दिनों से एयरपोर्ट ब्रिज से अज्ञात बाइक सवार युवक उसका पीछा कर रहा है। सुनसान होने का फायदा उठाते हुए आरोपी उसे गलत ढंग से छूने की कोशिश करता था। युवती का आरोप है की 1 जुलाई को आरोपी ने उसका पीछा किया। और एयरपोर्ट के करीब फायर स्टेशन आते ही उसे गिराने की कोशिश की, जब उसने गाड़ी रोकी तब आरोपी उसके साथ बैड टच कर फरार हो गया। उसने देखा तो नजर आया की आरोपी ने अपनी बाइक की नंबर प्लेट से दो नंबर मिटाकर रखे हैं। जब उसने यह घटना अपनी महिला सहकर्मियों को बताई तब उसके साथ काम करने वाली तीन और युवतियों ने ऐसे ही युवक द्वारा उनके साथ भी उसी घटना स्थल पर अश्लील हरकतें करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक गांधी नगर थाना इलाके में रहने वाली 32 साल की पीडि़ता एयरपोर्ट में जॉब करती है। पिछले दिनों पीडि़ता ने शिकायती आवेदन देते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा अलसुबह टारगेट कर छेडख़ानी की बात बताई। आवेदन में उसने अन्य युवतियों के साथ भी आरोपी द्वारा इसी प्रकार की हरकत करने की बात लिखी है। पीडि़ता के बताए हुलिये के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous articleमध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर इंटरैक्टिव सेशन
Next articleएक्टिवा को वीआईपी रोड पर खड़ा कर युवक ने तालाब में छलांग लगाकर की खुदकुशी