सीहोर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुशा भाऊ ठाकरे मिंटो हॉल भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लैपटॉप वितरण योजना अंतर्गत प्रदेश के मेधावी छात्राओं का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में मोनालिसा स्कूल के छात्र पार्थ राठौर ने कक्षा 12 वी में दूसरा स्थान प्राप्त करने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा लैपटॉप भेट कर बच्चों के साथ सेल्फी लेकर मनोबल बढ़ाया और उनके उच्च भविष्य का आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चें लैपटॉप के माध्यम से उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त कर प्रदेश व देश को गौरवान्वित करें। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शिक्षा मंत्री उदय प्रताप राव, आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्री कुंवर विजय शाह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।







