सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, पुंछ में ध्वस्त हुआ आतंकी ठिकाना; 3 हथगोले और असॉल्ट राइफल की 14 गोलियां बरामद

Join Us

पुंछ (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि सुरनकोट के जंगलों में पुलिस और सेना के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान यह ठिकाना मिला। इस दौरान किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सुरक्षा बलों ने ठिकाने से तीन हथगोले, एके असॉल्ट राइफल की 14 गोलियां, पिस्तौल की 6 गोलियां और अन्य सामग्री बरामद की है।जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ी अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया है। पुलिस के अनुसार, खानयार पुलिस थाने में दर्ज एक मामले के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत एक आवासीय संपत्ति को कुर्क किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है यह संपत्ति खानयार इलाके के शालबाग में स्थित है और मोहम्मद यूसुफ शाह के नाम पर दर्ज है, जबकि वर्तमान में उनके बेटे मसूद हुसैन शाह के कब्जे में है।
जम्मू-कश्मीर राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने मादक पदार्थ-आतंकवाद मामले में पाकिस्तान स्थित हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद मोहम्मद यूसुफ शाह उर्फ सैयद सलाहुद्दीन सहित 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। एसआईए, जम्मू ने यह मामला 2022 में दर्ज किया था। जांच में मादक पदार्थों की तस्करी और आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटाने में मदद करने वाले एक सुव्यवस्थित नेटवर्क का पता चला। आरोप पत्र में सलाहुद्दीन के अलावा बडगाम के खान साहिब इलाके के हिजबुल आतंकवादी बशारत अहमद भट का नाम भी शामिल है। सलाहुद्दीन वर्तमान में सीमा पार से सक्रिय है, जबकि भट पाकिस्तान के रावलपिंडी से काम करता है।

Previous articleदिल्ली-गुरुग्राम का सफर सिर्फ 15 मिनट में! जमीन के नीचे बनेगी ‘टनल रोड’; नितिन गडकरी ने किया ऐलान
Next articleमलबे में दफन हुआ दंपत्ति का सपना! जमीन खरीदने के लिए रखे थे 30 लाख रुपए, बाढ़ ने सब कुछ बहा दिया..