गिरफ्तार नही किये जाने पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने वालें घूम रहे हैं बेखोफ

Join Us

पीडि़त का एक मात्र पुत्र है लापता, पीडि़त लगा रहा है पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार
सीहोर। सीहोर जिले के ग्राम झागरिया का पीडि़त कृषक बद्री प्रसाद पिता गप्पुलाल ने क्षेत्रीय थाना दोराहा में आवेदन दिया, जिसमें बताया गया कि अनावेदकगण अजमल पिता जीतमल, भैयालाल पिता जीतमल निवासी ग्राम लसुडिय़ा पठार, ब्रजलाल पिता गप्पुलाल, बंटी पिता ब्रजलाल, निवासी कालापीपल मण्डी, रूपसिंह पिता गप्पुलाल, घनश्याम पिता रूप सिंह, निवासी ग्राम झागरिया, रोहित मीना पिता रामदयाल, सुनील मीना पिता रामदयाल, निवासी ग्राम छापरी दिनांक 28.05.2025 को रात्रि लगभग 08:30 बजे धारदार हथियार लेकर मेंरे  घर ग्राम झागरिया आये तोड़ फोड़ की और मुझ आवेदक के पुत्र सतीश मीना पर जानलेवा हमला किया। जिससे सतीष का एक पैर हाथ फैक्चर हो गया और शरीर के अन्य भागो में अंदरूनी चोटें व गंभीर घाव के निशान आये, अजमल मीना ने स्वाति मीना को थप्पड मारे और गले पर चाकू रखकर बोला कि बता रकम और पैसे कहा पर रखे है तो स्वाति मीना डरकर बताया कि रकम और पैसे पलंग पेटी में रखे हुए है। जिसमें दो तोला का सोने का हार, एक तोला का सोने का मंगलसूत्र, 900 ग्राम का चांदी करधोना, 600 ग्राम की पाजेव और तीन लाख चौरासी हजार रूपये नगद राशि लूटने के पश्चात मेरी बेटी स्वाती एवं पत्नि ललता बाई पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह बेहोश हो गये, मेरा बड़ा जमाई गोविन्द मीना भी घर पर आया था,उस पर भी हमला करने दोड़े तो वह कमरे में चला गया और दरबाजा लगा लिया, अनावेदकगणों द्वारा जानलेवा हमला कर सारा सामान लूट कर ले गये, मैं पड़ोस के ही गाँव ही मिट्ठु खेड़ी भागवत कथा में  गया था, जिसकी सूचना मुझे मिली मैं तत्काल घर आया और 100 डायल कर पुलिस को सूचना दी पुलिस आई और पीडि़तों को थाने में लेकर गई और स्थानीय दोराहा चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार उपरांत भोपाल रिफर कर दिया गया।  उसी रात्रि लगभग 03 बजे अनावेदक अजमल मीना ने ग्राम अतरलिया वाले कैलाश मीना सरपंच को फोन लगाकर बोला कि बद्री दादा को समझा लेना और यदि उसने कोई कानूनी कार्यवाही की तो 8 से 15 के अन्दर मैं उसे व उसके पुरे परिवार को गोली मार दूंगा। इसी तरह की जान से मारने की धमकी अभी तक देता चला आ रहा है, इसके पास बंदूक है, जिसके कारण पीडि़त परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। हैरानी की बात तो यह है कि कार्यवाही के अभाव में दबंग अनावेदक हमलावर अभी तक बैखौफ घूम रहे हैं और दिनांक 30 जुलाई 2025 को पुन: अनावेदकगण धार दार हथियार व अजमल बंदुक लेेकर पीडि़त के गाँव आये, गाँव में ही मेरा पुत्र सतीष जो कि कटिंग कराने गया था, उसे जैसे इनका पता वह भागकर कुएँ पर और कहा वह लोग बंदुक व तलवार लेकर आये हैं,मेने तत्काल 100 डायल किया तो पुलिस गाँव में आई और मुझे गाँव में बुलाया, मेरा बेटा डर के कारण घर पर ही रह गया, मैं गाँव पहुंचा और पुलिस वालों कें साथ कुएँ पर आ ही रहे थे कि इसी बीच हमलावर दूसरे रास्ते से मेरे कुएँ पर पहुंचें और मौके पर पुलिस व हम लोगों ने देखा कि मेरी पीडि़त पत्नी पुत्री स्वाती रोते व दोड़ते हुए गाँव की तरफ आ रही थी, पुलिस ने उनसे पुछा कि क्या हुआ तब उन्होने घबराते हुए बताया कि मेरे पुत्र सतीष के पीछे हमलावर पड़ गये वह अपनी जान बचाता हुआ भागा है और हमलावर भी बंदुक व तलवार लेकर उसके पीछे हैं। अभी तक सतीष को कोई पता नही चल पाया है व पुलिस प्रशासन द्वारा हमलावरों को गिरफ्तार नही किया गया है, जिसके कारण पीडि़त के पुत्र को कोई पता नही चलने व हमलावरों की  दहशतगर्दी  के कारण पीडि़त परिवार इतना डरा सहमा है कि घर छोडक़र दर-दर की ठोकर खाने व न्याय की गुहार लगाने को विवश है। परन्तु अभी पीडि़त के पुत्र का कहीं पता नही चला है और अनावेकदकों को गिरफ्तार कर जैल भी नही भेजा गया है, पीडि़त परिवार की फसल भी खराब हो रही है, मेवेशियाँ भुखी प्यासी रह रही है। पीडि़त परिवार ने पुलिस अधीक्षक महोदय सीहोर से भी न्याय की गुहार लगाई है।

Previous articleभाजपा मंडल के तत्वाधान में श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद, जयंती पर चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण किया
Next articleवनवासियों के कल्याण के लिए करें सभी प्रबंध – मुख्यमंत्री डॉ. यादव