सीहोर। दिगंबर जैन समाज के प्रसिद्ध संत अक्षय सागरजी महाराज का सीहोर में आगमन हुआ है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया एवं उनकी भव्य अगवानी की। इस दौरान श्री अरोरा ने उनके चरणों में श्रीफल भी अर्पित किया। श्री अरोरा ने कहा कि दिगंबर जैन समाज के प्रसिद्ध संत अक्षय सागरजी महाराज का सीहोर में आगमन हुआ है। वे सीहोर में ही चतुर्मास करेंगे। इस दौरान उनके प्रवचन होंगे तो वहीं धार्मिक शिक्षण, गुरूभक्ति भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिद्धपुर की नगरी सीहोर में इस समय धार्मिक वातावरण बना हुआ है। एक तरफ सीहोर की धरती पर प्रसिद्ध संत अक्षय सागरजी महाराज का आगमन हुआ है तो वहीं कुबेरेश्वर धाम में भी गुरूपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन चल रहा है। वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा ने नगरवासियों सहित क्षेत्रवासियों से भी अपील की है कि वे सीहोर नगर में पधारे प्रसिद्ध संत अक्षय सागरजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें तो वहीं कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर कथा का श्रवण भी करें और अपने जीवन को सार्थक बनाएं। इस दौरान जसपाल सिंह अरोरा मित्रमंडल एवं उनके समर्थक भी मौजूद रहे।








