पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, हैंडग्रेनेड समेत हथियारों का जखीरा बरामद

Join Us

श्रीनगर (ए.)। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ के सुरनकोट उपखंड में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने हथगोले, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। यह बरामदगी बेहरामगला के पास मरहा इलाके में की गई, जहां सुरक्षा बलों ने संदिग्ध आतंकवादी गतिविधि को लक्षित करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान तीन हथगोले, बीस गोलियां, एक तार काटने वाला उपकरण, एक चाकू, चार्जिंग केबल और बैटरियां जब्त की गईं। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पुंछ पुलिस एसओजी और भारतीय सेना रोमियो फोर्स के संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान बेहराम गाला के पास मरहा में एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया और तीन हथगोले, गोला-बारूद, वायर कटर, बैटरी, एक चाकू, बिजली के तार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। अंतिम रिपोर्ट प्राप्त होने तक तलाशी अभियान अभी भी जारी था। वहीं, जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के वन क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों को पकडऩे के लिए सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त तैनाती की गई है। यह अभियान बुधवार को कुचल-चतरू के घने जंगलों वाले कंजल मांडू इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद शुरू किया गया।

Previous articleजम्मू-कश्मीर के रामबन में काफिले की कई बसों की टक्कर, 36 अमरनाथ तीर्थयात्री घायल
Next articleचिकित्सा क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान समय की मांग है : बिरला