मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको किसी विशेष व्यक्ति से धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज महिलाओं को खुद के लिए समय मिलेगा, जिससे वो अपनी संगी-साथियों के साथ इंजॉय करेंगी। विद्यार्थियों के लिए आज अच्छा दिन है, उनको आज किसी टेस्ट में अच्छे अंक प्राप्त होंगे।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। आज आपके वो सारे काम बनेंगे जिनके लिए आप इतने दिनों से मेहनत कर रहे थे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा, माता – पिता के आशीर्वाद से सब ठीक होगा। वकीलों के लिए आज अच्छा दिन है, किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सानिध्य में आप अच्छी प्रैक्टिस करेंगें। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से राहत मिलेगी, जिससे आज आप खुद को बेहतर महसूस करेंगें।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बढिय़ा धन लाभ होगा, लेकिन परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। किसी जरुरी विषय के ऊपर आज आप जीवनसाथी के साथ चर्चा कर सकते है। आज आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जो लोग घर से दूर रहते है, उनको आज घर जाने का मौका मिलेगा। शत्रु पक्ष से सावधान रहें, कुछ बातों को आज आप गुप्त रखें आपके लिए अच्छा रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों को आज अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है, जल्द ही घर में मांगलिक कार्य होंगें।
सिंह राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से धन लाभ होगा, भौतिक सुख की अधिकता बनी रहेगी। शादीशुदा रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, बच्चों के साथ आज आप बढिय़ा टाइम स्पेंड करेंगें। आज आपके घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में चहल – पहल बनी रहेगी।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होने वाला है। आज आप अपने व्यापार को एक नये आयाम तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में ताल – मेल बना रहेगा। रोजगार की तलाश में भटक रहे व्यक्तियों को आज किसी अच्छी कम्पनी से ऑफर मिल सकता है।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको व्यापार में बढिय़ा धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करेंगें, घूमने भी जा सकते हैं। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार कर सकते है, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन खास है, आज आप लोग अपने गृहकार्य से निवृत्त होकर कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगी।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको किसी व्यक्ति से धन लाभ होगा, आपका परिवारिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। विद्यार्थियों को आज शिक्षकों का सहयोग मिलेगा, जिससे वो अपनी पढ़ाई को और अच्छे से कर पाएंगें। आज किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ डिस्कस हो सकता है।
धनु राशि: आज आपका दिन मिला – जुला रहेगा। आज आपको व्यापारिक दृष्टि से बढिय़ा धन लाभ होगा, लेकिन खर्च की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे, रिश्ते में नयापन आएगा। लंबे समय से चल रही किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे मन का बोझ हल्का होगा। आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खान – पान को लेकर कोताही न बरतें।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यो में सफलता मिलेगी, जिससे मन में प्रसन्नता आएगी। आज आप घर के लिए भौतिक चीजों की खरीददारी करने मार्केट जायेंगें। जीवनसाथी के साथ आज आप सुकून के पल बितायेंगें, जो आपको ख़ुशी प्रदान करेंगें।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप दिनचर्या से जुड़े सारे काम समय रहतें निपटा लेंगे, जिससे आप बाकी के काम कर पाएंगे। शादीशुदा रिश्तों में ताल – मेल बना रहेगा, बच्चे आज आपको तंग नहीं करेंगे। कला जगत में संगीत से जुड़े लोगों को आगे बढऩे का अवसर प्राप्त होगा। समस्या से छुटकारा मिलेगा।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। सोने -चांदी के व्यापार में अचानक धन लाभ होगा, भौतिक सुख में बढ़ोत्तरी होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, आज आप दोस्तों के साथ टूर पर जा सकते है। छात्रों को आज उनके सीनियर के मार्गदर्शन में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।
आज आपको प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का बढिय़ा ऑफर मिलेगा, जिससे आपको दुगुना फायदा होगा। आज आप सामाजिक समारोह में शामिल होंगे, जंहा आपकी मुलाकात आपके परिचितों से होगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, जिससे आज आप खुद को बेहतर महसूस करेंगें। आज आपको किसी असहाय बच्चे की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे उसको एक नया जीवन मिलेगा।






