दिल्ली के बाद अब हरियाणा के इस जिले में 10 से 15 साल पुराने वाहनों पर लगेगी रोक, कबाड़ होगी 5 लाख गाडिय़ां

Join Us

फरीदाबाद, (आरएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ‘कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट’, नई दिल्ली की गाइडलाइंस के तहत फरीदाबाद में 1 नवंबर से 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध लगेगा।
इन वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिलेगा और सडक़ों पर पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। फरीदाबाद के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीओ) ने लगभग 5 लाख ऐसे वाहनों को चिह्नित किया है, जिनमें सरकारी और गैर-सरकारी दोनों गाडिय़ां शामिल हैं। आरटीओ फरीदाबाद के अधिकारी मुनीष सहगल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बल्लभगढ़, फरीदाबाद और बडख़ल एसडीएम कार्यालयों से डेटा इक_ा कर 5 लाख वाहनों की सूची तैयार की गई है। इनमें आरटीओ विभाग की दो गाडिय़ां और फरीदाबाद और बल्लभगढ़ एसडीएम कार्यालयों की चार गाडिय़ां भी शामिल हैं।उन्होंने कहा कि 1 नवंबर से इन वाहनों को ईंधन देने पर रोक लगेगी और सडक़ों पर पकड़े जाने पर जुर्माना या जब्ती जैसी कार्रवाई होगी। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की गाइडलाइंस के अनुसार, दिल्ली में 1 जुलाई से यह नियम लागू है। अब फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत में भी इसे लागू किया जा रहा है। प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। आरटीओ ने पेट्रोल पंपों को निर्देश दिए हैं कि वे पुराने वाहनों को ईंधन न दें। एक विशेष टीम गठित की गई है जो पहले से चिह्नित वाहनों की जांच कर रही है उनके मुताबिक, यह अभियान वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार और कमीशन के निर्देशों का हिस्सा है। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने पुराने वाहनों को सडक़ों पर न चलाएं और नियमों का पालन करें। फरीदाबाद में चिह्नित 5 लाख वाहनों में से अधिकांश की आयु सीमा पूरी हो चुकी है। विभाग ने चेतावनी दी है कि नियम तोडऩे वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। आगे भी इसकी निगरानी के लिए टीमें सक्रिय रहेंगी।

Previous articleनीट-यूजी 2025 : रिवाइज्ड रिजल्ट की उम्मीद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने नतीजों में दखल देने से किया इनकार
Next articleग्वालियर-चंबल क्षेत्र बनेगा विकास का नया केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव