आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको किसी से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी, जिससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। आपके बच्चे आज आपकी हर बात मानेंगे, परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन बढिय़ा रहेगा, आज आप लोग किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे।
वृष राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको बिजनेस में धन लाभ होगा, भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। रिश्तों में ताल – मेल बना रहेगा, बच्चों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कला जगत से जुड़े व्यक्तियों को किसी अवार्ड फंक्शन में जाने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपको किसी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिलेगा।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। जो लोग किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का प्लान बना रहे हैं, आज उनको एक बड़ी डील का ऑफर मिलेगा। सामाजिक सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज और अच्छा काम करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपको किसी पारम्परिक परम्परा को निभाने का अवसर प्राप्त होगा।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आप पार्टनरशिप में अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। आज आपको संतान पक्ष से विशेष सूचना मिल सकती है। आज आप भाई बहनों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। आज आपको किसी बड़ी जिम्मेदारी का दायित्व प्राप्त होगा।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। व्यापार में धन लाभ होने के साथ – साथ खर्च की अधिकता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुधार होगा, परिवार में खुशियां आयेंगी। आज बच्चे आपसे पढऩे – लिखने के लिए विदेश जाने की बात कर सकते है। किसी भी शुभ काम के लिए निकलने से पहले, आज आप गुरु का आशीर्वाद जरुर लें।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज का दिन आप खुद के साथ बिताना पसंद करेंगे। संगीत से जुड़े लोगों को आज एक अच्छा ऑफर मिलेगा, जिससे उनको करियर में आगे बढऩे में मदद मिलेगी।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा, भौतिक – सुख सुविधाओं का लाभ उठाएंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा, जीवनसाथी के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते है। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। आज आपके सगे –सम्बन्धियों से रिश्ते बेहतर होंगे।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। आज आप किसी कवि संगोष्ठी में जा सकते है, जहां अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ आज आप सामंजस्य बनाकर रखेंगे। आज आप किसी सार्वजनिक मंच पर अपने विचार साझा करेंगे, जहां लोग आपसे प्रभावित होंगें। रोजगार के नए मार्ग प्रशस्त होंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको बिजनेस में बड़ा आर्डर मिलने वाला है, जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, आज आप बच्चों के साथ इंजॉय करेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों को आज अनुभवी व्यक्तियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। होटल मैनेजमेंट में आज आप एक नयी शुरुआत कर सकते है। दिन भर की भागदौड़ के साथ आज आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें, समय से खाए – पियें।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आपके हंसमुख स्वभाव के कारण आज आपके बहुत सारे काम बनेंगे। लोग आज आपकी तारीफ करेंगे, जिससे आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां होंगी, रिश्ते में नयापन आएगा। आज आप अपने भाई – बहनों के साथ बाहर खाना खाने जायेंगे।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी, जीवनसाथी के साथ आज आप डिनर पर जायेंगे। मेडिकल के स्टूडेंट को आज कुछ नए चलेंजेस फेस करने पड़ सकते है।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। व्यापारिक दृष्टिकोण से लाभ की स्थिति ठीक रहेगी। रिश्तों में चल रही अनबन में सुधार होगा, घर – परिवार में ख़ुशी बनी रहेगी। काम के सिलसिले में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

Previous articleतीर्थयात्री पंजीकरण में गिरावट
Next articleअमरनाथ यात्रा : जम्मू से 6411 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना, पहले दिन 12 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन