सक्षम संगठन द्वारा स्थापना दिवस व चिकित्सा दिवस पर चिकित्सकों का किया सम्मान

Join Us

सीहोर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समवैचारिक संगठन समदृष्टि, क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) जो कि दिव्यांगजनों के हित में कार्य करने वाला राष्ट्रीय संगठन है। सक्षम संगठन स्थापना दिवस एवम डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में संगठन सीहोर इकाई द्वारा चिकित्सा व दिव्याँगजानों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने व समाज में उदाहरण प्रस्तुत करने वाले चिकित्सकों का सम्मान समारोह रोटरी क्लब के  सभागृह में आयोजित किया गया।इस अवसर पर अतिथियों के रूप में डॉ. सुधीर डहरिया, मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,अध्यक्षता श्री भारत सोनी जी नगर संघ चालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सीहोर, विशेष अतिथि महेश यादव उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, विशेष अतिथि दीप्ति परमेश्वरी सोशल रिफार्म एक्टिविस्ट एवं  विशेष अतिथि समाजसेवी श्री राजेश काशिव एडवोकेट अतिथि के रूप में मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत अर्जुन सिंह, एच.एन.वर्मा, प्रदीप नागिया,अशोक सोनी ,शैलेंद्र चंदेल, कमलेश ,राहुल विजयवर्गीय , हरिओम दाऊ, तरुण श्रीवास्तव, अलका सोलंकी ने किया। सक्षम के प्रांतीय पदाधिकारी अर्जुन सिंह ने सक्षम की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया एवं सक्षम द्वारा दिव्यांग हित में किया जा रहे कार्यों को पर प्रकाश डाला। सम्मान समारोह में डॉ सुधीर डहरिया मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,डॉ गट्टानी ,डॉ बी. के. चतुर्वेदी,डॉ. मालती आर्य,डॉ हरिओम गुप्ता,डॉ. जयप्रकाश परमार ,डॉ पुष्पलता कन्नौजिया, डॉ गौरव ताम्रकार , डॉ.आशुतोष दीक्षित,डॉ गौरव यादव, डॉ भानु मेवाड़ा, मेवाड़ा,डॉ आर.के.वर्मा, डॉ उमेश श्रीवास्तव, डॉ परवेज, ए.पी. एल हरिओम मेवाड़ा,कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र डाबी, एल.डी.सी. मधु सिंह,
का सम्मान किया । वसुंधरा संस्था के दिव्यांग छात्र छात्राओं ने मनमोहक एकल एवं समूह नृत्य प्रस्तुत की।कार्यक्रम का सफल संचालन सक्षम के जिला सचिव प्रदीप नागिया एवम सुनीता सोनी ने किया। आभार सक्षम के जिला अध्यक्ष एच.एन.वर्मा ने व्यक्त किया।

Previous articleकुबेरेश्वरधाम पर आज से छह दिवसीय भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव आरंभ
Next articleनवमी पर कन्या पूजन-भड़ली नवमी पर कन्या पूजन के बाद भोजन करवाया