पाकिस्तानी टीम आएगी भारत, एशिया कप में हिस्सा लेने को मिली मंजूरी, खेल मंत्रालय बोला- हम किसी को नहीं रोकेंगे

Join Us

नई दिल्ली(आरएनएस)। भारतीय खेल मंत्रालय ने पाकिस्तान की हॉकी टीम को अगले महीने भारत में होने वाले एशिया कप में खेलने को लेकर भारत आने की मंजूरी दे दी है। यह जानकारी गुरुवार को खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने दी है। यानी पाकिस्तान की हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी वल्र्ड कप खेलने भारत आएगी। सूत्र की तरफ से बताया गया है कि हम किसी भी टीम के भारत में मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन बाइलेटरल टूर्नामेंट अलग होता है। इंटरनेशनल खेलों की मांग है कि हम हम प्रतिस्पर्धा करने से पीछे नहीं हट सकते। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है, लेकिन वे मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में भाग लेते हैं। एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट 27 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में खेला जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकार भारत में होने वाले मल्टी-नेशन इवेंट्स में किसी भी टीम के हिस्सा लेने के खिलाफ नहीं है। हालांकि ये भी कहा गया है कि बाइलेटरल इससे अलग है। रूस और यूक्रेन का उदाहरण देते हुए खेल मंत्रालय के सूत्र ने कहा, रूस और यूक्रेन एक-दूसरे से लड़ रहे हैं लेकिन वो भी मल्टी-नेशन इवेंट्स में हिस्सा लेते हैं।‘ऑपरेशन सिंदूर’ के कारण अगले महीने एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर संदेह था। एशिया कप के अलावा नवंबर-दिसंबर में होने वाले जूनियर विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम को खेलने की अनुमति दी जाएगी।

Previous articleशुभमन गिल की तारीफ में सचिन-युवराज ने पढ़े कसीदे
Next articleअब तन्वी की नजरें एशियाई जूनियर चैंपियनशिप पर लगीं