पुलिस लिखी बोलेरो ने सडक़ किनारे खड़े दो पहिया वाहन को मारी जोरदार टक्कर

Join Us

भोपाल(ए)। पुराने शहर के हनुमानगंज थाना इलाके में दोपहर के समय उस समय हंगामा हो गया जब यहॉ हमीदिया रोड पर एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने सडक़ किनारे खड़े दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट के वीडियो के साथ ही घटना के फौरन बाद का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में मौके पर मौजूद लोग बोलेरो को पुलिस की गाड़ी बता रहे हैं, और उसमें शराब रखे होने का दावा कर रहे हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि बोलेरो काफी तेज रफ्तार में थी, और उसका चालक नशे में था। टक्कर के बाद गाड़ी को मौके से हटा दिया गया, लेकिन थोड़ी ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वायरल वीडियो में लोगों ने गाड़ी के अंदर शराब की बोतलें रखी होने की बात भी कही है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल वाहन का पुलिस का होने और उसके अंदर शराब रखी होने की पुष्टि नहीं की है।
\हादसे की जानकारी मिलते ही हनुमानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना पुलिस का कहना है की थाने पर बोलेरो से एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। एक युवक को मामूली चोट आई है, वह गंभीर रूप से घायल नहीं है।

Previous articleअज्ञात बदमाश ने मल्टी के नीचे खड़ी बाइको में लगाई आग, पॉच बाइक हुई खाक
Next articleअनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावास पंचशील में एनडीआरएफ द्वारा आपदा प्रबंधन विषय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन