राजनाथ सिंह ने किया बड़ा ऐलान, बताया आखिर कौन बनेगा बिहार का सीएम

Join Us

पटना,(आरएनएस)। केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने आज आरोप लगाया कि बिहार कभी पिछड़ा राज्य नहीं था बल्कि इसे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस ने पिछड़ा बनाया।
बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर है, हमारे मुख्यमंत्री हो या फिर डिप्टी सीएम हों इनके दामन पर कोई दाग नहीं, कोई माई का लाल ये साबित नहीं कर सकता, इस बार का चुनाव केवल विकास पर होगा। इसके साथ ही उन्होंने बता दिया है कि नीतीश कुमार ही बिहार के अगले सीएम होंगे और बिहार में एनडीए की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार कभी पिछड़ा राज्य नहीं था बल्कि इसे कांग्रेस और राजद के शासनकाल में पिछड़ा बनाया गया। राजनाथ सिंह ने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा और कहा कि राजद के साथ-साथ कांग्रेस भी बिहार की बर्बादी के दोषी रहे हैं, इन दोनों की सरकारों ने बिहार को गर्त में पहुंचा दिया था, अपराध.. जातिवाद और जंगलराज के चलते बिहार अंधेरे में चला गया था, धीरे-धीरे ये अंधकार खत्म हुआ है। भाजपा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर है भाजपा नेता ने कहा कि राजद के शासनकाल में ‘लालटेन’ से रोशनी नहीं फैलायी गयी बल्कि इससे समाज में आग लगाया गया था। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गो और जातियों के बीच में नफरत की भावना फैलायी गयी। लोगों के जानमाल की सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार के लोगों को चिंता करने की बजाये सिर्फ अपने परिवार की चिंता की।

Previous articleस्मार्ट मीटर लगवाएं और 20 प्रतिशत सस्ती बिजली पाएं : सीएम डॉ.यादव
Next article2000 करोड़ की संपत्ति हड़पने की साजिश’, नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल पर ईडी का आरोप