मेष राशि: आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा करेंगे। आपके पिता को आप पर गर्व होगा। छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा। आप किसी नए कोर्स के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। बड़े भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज काम से राहत मिलेगी।
वृष राशि: घरवालों के सहयोग से आप हर चीज़ को अच्छे से संभाल लेंगे। आपके ऊपर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आप घर में किसी कार्यक्रम की तैयारी करवा सकते हैं। आस-पड़ोस के लोग आपको देखकर खुश होंगे। कोई जानकार व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिये सलाह ले सकता है। आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जावान बने रहेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि: आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बेहतर हो सकता है। आप किसी धार्मिक कार्य में रुचि ले सकते हैं। ऑफिस का कोई व्यक्ति आपके घर पर आ सकता है। उनके साथ आप कुछ अच्छी बातें शेयर कर सकते हैं। बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं। आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। बूटिक का काम कर रही महिलाओं के लिये दिन अच्छा रहेगा। किसी कस्टमर से आपके पारिवारिक संबंध जुड़ सकते हैं।
कर्क राशि: आपको अपनी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आज आप किसी ओपन मार्केट में शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्चा करना चाहिए। करियर को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। नये कोर्स में एडमिशन के लिये आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
सिंह राशि: आज बच्चों के किसी काम में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। आपका दिन अच्छा बना रहेगा। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढ़ाने की जरूरत है। आपको पूरी मेहनत के साथ आगे बढऩा चाहिए, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। जीवन में प्यार बना रहेगा।
कन्या राशि: अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम में सफल जरूर होंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, वो आज कहीं घूमने जा सकते हैं।
तुला राशि: आज के दिन आपको अपने काम में बड़ी ही सतर्कता बरतनी होगी। बिजनेस में किसी भी तरह के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको बिना वजह नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी से जरूरी मीटिंग के लिये जा रहे हैं, तो आपको अपने पहनावे पर ध्यान देने की जरूरत है। कोई आपकी पीठ पीछे बुराई कर सकता है।
वृश्चिक राशि: आज आप अपने जीवनसाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर कर सकते हैं। जीवनसाथी से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। केटरिंग का काम कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा रहेगा। बच्चे आज किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। घर पर खाली बैठे लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
धनु राशि: आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको घर के बड़ों से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे। आज आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। परिवार में खुशहाली और तालमेल बना रहेगा। अगर आपकी संतान विवाह के लायक है, तो उनके लिये कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे।
मकर राशि: सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा, जबकि प्राइवेट काम करने वाले लोगों को कुछ परेशानी महसूस हो सकती है। आज आपको ऑफिस में एक्सट्रा काम करना पड़ सकता है। आप बच्चों को उचित समय नहीं दे पायेंगे। आपको कमर दर्द की समस्या हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक-ठाक रहेगा।
कुंभ राशि: जीवनसाथी के साथ आप किसी ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। आप उन्हें कोई वाहन गिफ्ट कर सकते हैं। आपके दिन में ताजगी बनी रहेगी। आप कुछ अच्छे काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। इससे समाज में आपका नाम होगा। आज सोसाइटी में किसी काम के लिये आपको अपॉइन्ट किया जा सकता है। माता आपसे किसी काम को लेकर सलाह ले सकती है। आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
मीन राशि: आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। दोस्त की मदद से आपको किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी मिल सकती है।






