सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक
सीहोर। मंगलवार, 01 जुलाई 2025 को विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन एक्सेस टु जस्टिस परियोजना के अंतर्गत सीहोर जिले के ग्राम बारवाखेड़ी में एक जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ऐसे जरूरतमंद नागरिकों की पहचान करना था, जो किसी न किसी कारणवश राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
शिविर के दौरान संगठन की टीम ने जन समुदाय से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें उनकी पात्रता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। विशेष रूप से जन कल्याण संबल योजना के अंतर्गत पात्र श्रमिकों के लिए आवेदन भरवाए गए।








