ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के तहत किया गया 685 बच्चों का टीकाकरण

Join Us

सीहोर/स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के तहत जिलेभर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। जिले में 01 जुलाई को आयोजित शिविरों में शून्य से एक वर्ष की आयु के 474 बच्चों तथा एक वर्ष से अधिक आयु के 211 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 74 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत शिविर लगाकर बच्चों के टीकाकरण के साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है।

Previous articleसीहोर में रक्तदान शिविर आयोजित
Next articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 जुलाई को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को वितरित करेंगे लैपटॉप