श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज की वार्षिक साधारण सभा की बैठक सम्पन्न

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज गोविन्दपुरा भोपाल की 47 वॉं वार्षिक साधारण सभा आज श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर गोविन्दपुरा में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के वार्षिक लेखा एवं वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन पेश किया गया तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता नेपाली समाज के अध्यक्ष लोकमणी घिमिरे ने किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुरेश पाण्डे ने किया। बैठक में सभी वार्ड अध्यक्षों व सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं से समाज को अवगत कराया। समाज के अध्यक्ष लोकमणी घिमिरे ने साधारण सभा बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज की बैठक ऐतिहासिक है। समाज में हमारे कार्या को सभी सदस्यों द्वारा मुक्तकण्ठ से सराया गया है, यह हमारी उपलब्धी है। उन्होंने समाज के विस्तार के लिए सुझाव देते हुए कहा कि समाज को और ताकतवर बनाने के लिए हमें हर नेपाली बंधु तक पहुचंना होगा। हमें प्रवास पर रह रहे युवाओं का आवाज बनाना है। घिमिरे ने कहा कि युवा और महिला प्रत्येक समाज की रीढ़ होते है। इनका योगदान मंदिर के कार्यक्रम में और बढ़ाने की जरूरत है। लोकमणी घिमिरे ने कहा कि समाज से जुडे सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण अपने कर्तव्यों को जिम्मेदारी से निभाने जिससे समाजिक एकता को मजबूत बनाया जा सके।

मंच पर समाज के पदाधिकारियों को नेपाली टोपी व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के पूर्व अध्?यक्ष दीवाकर आर्यल, विष्?णु शर्मा, जगन्?नाथ पौडेल, घनश्?याम बालवासे, लोकनाथ तिमिलसेना सहित समाज के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, प्रबंधन कमिटी, विभिन्न प्रकोष्ट के पदाधिकारी, महिला समिति के पदाधिकारी एवं आजीवन एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
0

 

Previous articleअंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश की भागीदारी और उपलब्धियां बढ़ाना राज्य सरकार का लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleबिजली के खंभे में करंट उतरने से उसकी चपेट में आ गई मासूम बच्ची,मौत