हेंड होल्ड एक्सरे मशीन द्वारा किया गया 50 से अधिक टीबी मरीजों का एक्सरे

Join Us

सीहोर/कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा टीबी मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है सीएमएचओ सुधीर डेहरिया ने बताया कि सीहोर स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 50 से अधिक मरीजों का हेंड होल्ड एक्स-रे मशीन द्वारा एक्स-रे किया गया। इसके साथ ही जिले की सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीबी की स्क्रीनिंग के लिए कैंप भी आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे टीबी के लक्षण दिखाई देने पर जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर अपनी टीबी की जांच कराएं। ताकि जल्‍द से जल्द उपचार प्रारंभ किया जा सके और जिले को टीबी मुक्त बनाया जा सके।

Previous articleधरती आबा अभियान के तहत 30 जून को शिविर लगाकर किया गया 858 हितग्राहियों को लाभान्वित
Next articleफील्ड अधिकारियों को दिन में एक बार हाजिरी लगानी होगी