समय से पहला आया मानसून, दिल्ली समेत उत्तर भारत में झमाझम बारिश

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। देश भर में बेसब्री से इंतजार किए जा रहे दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस साल तय समय से काफी पहले पूरे भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी। आईएमडी ने 8 जुलाई तक पूरे देश में मानसून के फैलने का अनुमान लगाया था, लेकिन नौ दिन पहले ही, 29 जून को, बारिश ने पूरे भारत को घेर लिया। रविवार को दिल्ली सहित उत्तर भारत के राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने रविवार को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में मानसून अपने सामान्य आगमन की तारीख 27 जून से दो दिन की देरी से पहुंचा। आईएमडी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, दक्षिण-पश्चिम मानसून आज राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शेष हिस्सों और पूरे दिल्ली क्षेत्र में आगे बढ़ गया है। इस प्रकार, इसने 8 जुलाई की सामान्य तिथि के बजाय 29 जून को पूरे देश को कवर कर लिया।
पिछले सालों की तुलना में मानसून की चाल
पिछले साल, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 2 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लिया था, जो अपने सामान्य समय से छह दिन पहले था। इस साल, मानसून सामान्य से एक सप्ताह पहले 24 मई को केरल पहुंचा और 11 जून की सामान्य शुरुआत की तारीख से लगभग दो सप्ताह पहले 26 मई को मुंबई पहुंचा। हालांकि, ढ्ढरूष्ठ के अनुसार, जून के पहले सप्ताह में मानसून की गतिविधि में कुछ विराम देखा गया था, जिसके बाद 12 जून से इसने फिर से तेजी पकड़ी।

Previous articleदुनिया में बढ़ रही है योग की भव्यता, इमरजेंसी में लोगों को किया गया प्रताडि़त, मन की बात में बोले पीएम मोदी
Next articleथाने में रिश्वत लेते हेड कॉन्स्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई के बीच आया हार्ट अटैक