इथियोपियन एयरलाइंस के विमान में आई खराबी, हवा में अटकी 300 यात्रियों की जान; मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

Join Us

मुंबई ,(आरएनएस)। अदीस अबाबा से मुंबई आ रही इथियोपियन एयरलाइंस की उड़ान संख्या श्वञ्ज640 में शुक्रवार देर रात एक गंभीर तकनीकी खराबी आ गई। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में उड़ान के दौरान अचानक केबिन में हवा का दबाव कम हो गया, जिससे सात यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। विमान ने रात 1:55 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर आपातकालीन लैंडिंग की। इस घटना में एक यात्री को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमान में लगभग 300 यात्री सवार थे।जानकारी के अनुसार, विमान के अरब सागर के ऊपर 33,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते समय केबिन का दबाव अचानक कम हो गया। इसके चलते विमान को तेजी से नीचे लाना पड़ा। यात्रियों ने सांस लेने में तकलीफ और चक्कर आने की शिकायत की। पायलट ने तुरंत आपातकालीन घोषणा की और विमान को सुरक्षित रूप से मुंबई में उतारा।सूत्रों ने बताया कि विमान में 300 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य थे। बीमार हुए सात यात्रियों को हवाई अड्डे पर तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया।
अन्य छह यात्रियों का प्राथमिक उपचार हवाई अड्डे पर ही किया गया। यह घटना 23 जून को एयर इंडिया की हीथ्रो-मुंबई उड़ान के दौरान 6 क्रू सदस्यों सहित 11 यात्रियों को चक्कर आने और मिचली आने की घटना के कुछ ही दिनों बाद हुई है। दोनों घटनाओं में बीमारी के कारणों की जांच की जा रही है।

Previous articleशेफाली जरीवाला का निधन : पति पराग त्यागी समेत 4 लोगों के बयान दर्ज
Next articleयुद्ध की भूमिका बना रहे आतंकी