सीहोर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री का जसपाल सिंह अरोरा ने किया स्वागत

Join Us

सीहोर। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर पहुंचे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने उनकी भव्य अगवानी की। सीहोर के सैकड़ाखेड़ी चौराहे पर जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला पहुंचा तो श्री अरोरा सहित उनके मित्रमंडल एवं समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत, सत्कार किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने श्री अरोरा को गले भी लगाया और उनसे कुशलक्षेम भी पूछी। श्री अरोरा ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कलेक्टर कार्यालय के जिला पंचायत सभाकक्ष में दिशा की बैठक में शामिल होने आए थे। इस दौरान उनसे मुलाकात की एवं कई मुद्दों पर चर्चा भी की। यहां बता दें कि मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह चौहान जब भी सीहोर आते थे तो वे भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा के निवास पर भी पहुंचते थे।

Previous articleरात्रि विश्राम के पश्चात मंदिर में लौटे भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलदाऊ का भव्य स्वागत
Next articleरोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब का पदभार ग्रहण समारोह-कोशिश कामयाब होती है और बेहतर आइडिया जिंदगी बदल देता हैं-नव नियुक्त अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय