आदिवासी विरोधी निर्णय को वापस ले सरकार
सीहोर। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सीहोर आगमन पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी पर सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि श्री शिवराज सिंह चौहान आज सीहोर में बोले की अफसर सरकार की छवि खराब कर रहे है, अगर आपकी सरकार में अफसरशाही हावी है तो इसका जिम्मेदार कौन है। इसकी सीधी-सीधी जिम्मेदारी सरकार की ही है। सरकार जो नितियाँ बनाती है, उसका परिपालन करना अफसरों का काम है। अपनी विफलता का ठीकरा अफसरों पर फोडऩा सरासर गलत है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधिगण की गुटबाजी का सीधा-सीधा ठीकरा केंद्रीय मंत्री अफसरों पर फोड़ गए, जो न्याय संगत नहीं है। यही वाकिया शिवराज सिंह भोले-भाले आदिवासियों की मदद करना चाहते हैं, तो सरकार से बात करके आदिवासी विरोधी निर्णय को वापस कराये ना कि अफ़सर शाही हावी होने की झूठी नोटंकी करे और अपने संविधान विरोधी बयान के लिए भी शिवराज सिंह को माफ़ी मांगनी चाहिए।








