आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको व्यापार में धन लाभ होगा , खर्च की अधिकता रहेगी। आज आप भौतिक सामानों की खऱीद-फरोख्त कर सकते है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, आज आपके बच्चे अच्छे से पढ़ाई करेंगे। सगे -संबधियों का आज आपके घर पर आना हो सकता है।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक -ठाक रहेगा। जो लोग आज किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते है, आज उनके लिए दिन शुभ है। व्यापार में लाभ की स्थिति बढिय़ा रहेगी , पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने काम के सिलसिले में किसी दूसरे शहर की यात्रा पर जा सकते हैं, आज आपकी मुलाकात मित्र से होगी, कुछ पुरानी यांदे ताजा होंगी। आज आपको नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज अच्छा दिन है। वैवाहिक जीवन में कुछ नयी जिम्मेदारियों का आज आप अहसास करेंगे। बच्चों को लेकर ज्यादा सवेंदनशील होने की जरुरत नहीं है, आज वो अपना काम अच्छे से करेंगे। आज आपको सामाजिक समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा, भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। जिस काम के लिए आप काफी समय से परेशान चल रहे थे, आज वो काम पूरा हो जायेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए मिला -जुला रहने वाला है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगो को आज किसी बड़ी फिल्म का ऑफर मिल सकता है। जिससे अनुभवी व्यक्तियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुधार होगा, बच्चों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा, आज आप लोग शॉपिंग करने जा सकते है।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स का बिजनेस करने वालों को आज अच्छा धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, घर-परिवार में सबसे रिश्ते मधुर होंगे। आज आपको जीवनसाथी से अच्छी खबर मिल सकती है।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज आप लाभ की स्तिथि में रहेंगे। जो लोग किसी स्टार्टअप को शुरू करना चाहते है, आज उनके पास बेहतरीन ऑफर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी , बच्चों से खुशियां मिलेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज अच्छा रिश्ता आएगा।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते है, उनको आज बढिय़ा डील मिलेगी। दोस्तों के साथ आज आप अच्छा समय बिताएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, उनको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको व्यापार में बढिय़ा धन लाभ होगा, जिससे आपको बिजनेस में ग्रोथ मिलेगी। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। आज आप परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते है। डिजिटल दुनिया से जुड़े लोगो को आज एक नयी दिशा मिलेगी, जिससे आप समाज के लिए कुछ बेहतर काम करेंगे। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने वालों को आज दोगना लाभ होगा। आज आप पैसों के लेन -देंन से बचकर रहे , किसी अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करे। रोजगार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, पारिवारिक माहौल खुशियों से भरा होगा। आज आपको ससुराल पक्ष से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। छात्र आज किसी नए कोर्स को ज्वाइन कर सकते है।
कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी, जीवनसाथी के साथ आज आप डिनर पर जायेंगे। मेडिकल के स्टूडेंट को आज अनुभवी डॉक्टरों से मिलने का अवसर मिलेगा। कला जगत में संगीत से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज एक नयी पहचान मिलेगी।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक -ठाक रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज आपके लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर अत्यधिक खर्च कर सकते है जमीन-जायदाद के मामले में आज आपको कोर्ट-कचहरी से बड़ी राहत मिलने वाली है।
आज आप अपने घर पर किसी अनुष्ठान का आयोजन कर सकते है। आज का दिन छात्रों के लिए बेहतर रहेगा, शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। महिलाओं को आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

Previous article27 सालों की दूरी खत्म
Next articleरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीनी समकक्ष से मुलाकात की, भारत-चीन संबंधों में नयी जटिलताओं से बचने पर जोर दिया