बालमपुर घाटी पर ट्रक पलटने से चालक की मौत

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। सूखी सेवनिया इलाके की बालमपुर घाटी पर ट्रक चढ़ाते समय एक हादसा हो गया। बारिश के कारण चिकनी हो चुकी सडक़ पर ट्रक पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गुरुवार रात की है। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना पुलिस के मुताबिक, उदयपुरा जिला रायसेन निवासी बृजेश सिंह आदिवासी पुत्र लल्लन सिंह आदिवासी (32) ट्रक ड्राइवर था। वह गुरुवार की रात अपने ट्रक में माल लाद कर विदिशा से भोपाल की ओर जा रहा था। जब ट्रक बालमपुर घाटी पर पहुंचा और चढ़ाई पर था। तभी बारिश के कारण गिली और चिकनी हो चुकी सडक़ों पर ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इससे ट्रक की चपेट में आने से ड्राइवर बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने तुरंत हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Previous articleआमजनों के प्रति संवेदनशील ऊर्जा महकमा
Next articleरातीबढ़ इलाके में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या