मुस्लिम त्योहार कमेटी की बैठक सम्पन्न

Join Us

 मुस्लिम त्योहार कमेटी सीहोर के रेहान नवाब अध्यक्ष व अमान खान बने उपाध्यक्ष
सीहोर। बुधवार, 25 जून 2025 को दुल्हाबादशाह दरगाह पर बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मिश्रा सवारी वाले, नारायण सिंह धाड़ी ताजिया वाले, रिजवान पठान, नौशाद खान, अंसार पठान, शरीफ भाई, नईम नवाब ने की। उपस्थितजनों ने सर्वसमहमति  से रेहान नवाब को मुस्लिम त्यौहार कमेटी, सीहोर का अध्यक्ष एवं अमान खान को उपाध्यक्ष निुयक्त किया। रेहान नवाब ने सभी वरिष्ठजनों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका मैं पुरी ईमानदारी व मेहनत के साथ पालन करूंगा और सभी त्यौहारों को भव्यता एवं आपसी भाईचारें के साथ मनाया जावेगा। इनकी इस नियुक्ति पर अरसल खान, इरशाद भाई, अजीज चाचा, अपूर्व अग्रवाल, आसिफ खान, जुनेद खाँ, अमान खान, अस्फाक, शेकु शेख, सऊद कुरैशी, फिरोज अली, शाद खान आदि ने बधाई एवं शुभकामनाऐं दी है।

Previous articleश्री शोभा गु्रप के द्वारा किया गया अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का स्वागत
Next articleसंकल्प वृद्धाश्रम परिवार के तत्वाधान में 15 दिवसीय शिव-शक्ति दिव्य अनुष्ठान का शुभारंभ