छात्राओं से लव जिहाद और गैंगरेप कांड का छठवां आरोपी गिरफ्तार

Join Us

भोपाल।(आरएनएस)।भोपाल के कॉलेज छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग मामले में फरार आरोपी अबरार को पुलिस ने इटारसी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अबरार को 20 जून को इटारसी के पास एक होटल से पकड़ा गया, जिसके बाद उसे 21 जून को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 रश्मि अग्रवाल दुबे ने बताया कि अबरार लंबे समय से फरार था और पश्चिम बंगाल के एक शहर में रहकर एक निजी कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। 27 अप्रैल को भोपाल पुलिस की टीम जब उसके कॉलेज हॉस्टल में दबिश देने पहुंची थी, उससे पहले ही उसे भनक लग गई और वह वहां से फरार हो गया था।इस मामले में अब तक छह आरोपी सामने आ चुके हैं, फरहान, अली, नबील, साहिल, साद, अबरार और हामिद (जिसने बाद में सुसाइड कर लिया)। गैंग का सरगना फरहान ही था, जो सभी आरोपियों का कॉलेज सीनियर था। पुलिस के अनुसार, फरहान ने ही वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का तरीका सिखाया और सभी को छात्राओं को जाल में फंसाने के लिए उकसाया। अबरार की भूमिका को लेकर खुलासा हुआ है कि वह नबील का रूम पार्टनर था। दोनों एक साथ अशोका गार्डन इलाके में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। जांच में सामने आया था कि योजनाबद्ध तरीके से छात्राओं को इसी कमरे में बुलाया जाता था। यहां गांजा पिलाकर उन्हें बेहोशी की हालत में रेप किया जाता था। इसके बाद वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था।
0

Previous articleसंविधान पर हमला बर्दाश्त नहीं-जीतू पटवारी
Next articleरोजगार मेले का आयोजन 28 जून को