कमलेश आर्य ने की बरसात को देखते हुए नगर की सडक़ों में हुए गड्डों के पेच वर्क की मांग

Join Us

सीहोर। लोकजन कल्याण परिषद संरक्षक कमलेश आर्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि नगर की सडक़ों में गड्डे हो गये हैं और बरसात के समय इन गड्डों में पानी का भराव हो जाता है, जिसके कारण स्कूली बच्चों के रिक्से यदि इन गड्डों में उतर जाये तो पलटी खाने की आशंका रहती है। नगर में ई-रिक्से भी संचालित है, जो कि काफी हल्के-फुल्के होते हैं यह रिक्से यदि उक्त गड्डों के चपेट में आ जाये तो पल्टी खाना निश्चित हैं। कई जगह तो बाईक वाले भी उक्त गड्डों के कारण दुर्घटना के शिकार होते नजर आ रहे हैं। पेदल चलने वालों को भी इन गड्डों के कारण काफी परेशानी आ रही है। यदि समय रहते सडक़ों गड्डे नही भरे गये तो आगामी बरसात के मौसम में यह गड्डे बड़ा रूप ले लेगें और बड़ी दुर्घटना की सम्भावना भी बड़ जावेगी। इस लिये जनहित में मांग की जाती है कि त्वरित ही अभियान चलाकर नगर की सभी सडक़ों के गड्डों पर पेच वर्क किया जावे।

Previous articleग्राम पंचायत सचिवों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन-समयमान वेतनमान, संविलियन, 5 लाख रुपए के दुर्घटना बीमा के लाभ की मांग
Next article27 जून को निकाली जाएगी भव्य भगवान जगदीश की रथ यात्रा को लेकर पूरे जिले में समाजजन एकजुट