दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास से सफलता निश्चित ही मिलती है – कलेक्टर
सीहोर/कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल जीतने वाले और देश का नाम रोशन करने वाले कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि यदि दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर मेहनत की जाए तो सफलता निश्चित ही मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर आसीमित क्षमताएं होती है, बस अपनी उन क्षमताओं को पहचानना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारे जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, केवल उन्हें अवसर प्रदान करने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि सीहोर स्थित मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के दो दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में पायल बागवान ने गोल्ड मेडल जीता है और सात अन्य खिलाडियों ने भी मेडल जीते हैं।








