ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल और उज्जैन संभाग में भारी बारिश की संभावना

Join Us

भोपाल,(ए)। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय चार मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा हो रही है। शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सीधी में 48, रतलाम में 33, सतना में 23, रीवा में 16, खजुराहो में 12, मंडला में पांच, दमोह में चार, उज्जैन एवं नौगांव में तीन-तीन, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, उमरिया एवं मलाजखंड में दो-दो, छिंदवाड़ा, धार, गुना एवं इंदौर में एक-एक मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक गुना में 66.7, शिवपुरी में 45, टीकमगढ़ में 42, उमरिया में 26.7, धार में 26, सिवनी में 21.6, नरसिंहपुर में 21, सागर में 17, मलाजखंड में 14.6, मंडला में 14.5, पचमढ़ी में 14.2, बैतूल में 12.4, सीधी में 11.4, छिंदवाड़ा में 11.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी बिहार एवं उसके आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी संबद्ध हो, जो दक्षिण की तरफ झुका हुआ है।
यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। उत्तर-पूर्व राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पाकिस्तान के मध्य से लेकर असम तक एक द्रोणिका बनी हुई है। जो उत्तरी मध्य प्रदेश से होकर जा रही है। बांग्लादेश से लेकर गुजरात तक एक द्रोणिका बनी हुई है। जो मध्य प्रदेश से होकर जा रही है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अभी तीन-चार दिन तक प्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। शेष क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होगी।-

Previous articleयोग का अर्थ है जोडऩा और मैं से हम की यात्रा ही योग का आधार है : प्रधानमंत्री श्री मोदी
Next articleआज से बंद हो जाएंगी चारधाम हेली सेवाएं, अब मानसून के बाद होंगी संचालित