विश्व योग दिवस पर संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र चार दिवसीय महोत्सव

Join Us

सीहोर। शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में प्रतिदिन योग का अभ्यास किया जाता है। शनिवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर यहां पर हितग्राहियों और निवासरत बुजुर्गों को योग कराने वाले  प्रशिक्षक वेद प्रकाश मिश्रा और मनीष सोनी का केन्द्र के काउंसलर अमित जैन, जिला संस्कार मंच के संयोजक मनोज दीक्षित मामा, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र माहेश्वरी आदि ने स्वागत और सम्मान किया।
इस मौके पर संयोजक मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि योग हमारे देश की प्राचीन कला है। भगवान शिव को आदियोगी कहा जाता है। इसके पश्चात भगवान श्री कृष्ण को योगेश्वर और वहीं महर्षिग् पतंजलि ने योग को दिशा दी है, सरकार के द्वारा योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी है।

Previous articleबाबा खाटू श्याम का किया विशेष श्रृंगार, लगाए छप्पन भोग
Next articleसुधा तिवारी को शिक्षा रत्न अलंकरण