आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने पद और आय को एक समान बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। आज विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ उदासी रहेगी, परंतु हिम्मत न हारें और प्रयासरत रहें।
वृष राशि: आज आपके दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में अच्छा लाभ मिलने से उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर घर में सुधार संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो अपने सामर्थ्य के अंदर ही खर्च करेंगे। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आप आज किसी से अपने मन की बातों को शेयर करेंगें और वह आपकी बातों की अहमियत देगा।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज अपने कार्यों में सफलता पाने के लिए थोड़ा स्वार्थी होना पड़ सकता हैं। आज बेवजह बाहरी गतिविधियों में समय बिताने से खर्च बढ़ेगा।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आज सकारात्मक दिनचर्या रहेगी। आपकी बहुत सी परेशानियों का हल निकलेगा। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आप अपने आपको बेहतर महसूस करेंगे।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। आज आप शॉपिंग करने जा सकते हैं। आपकी व्यापारिक योजनायें सफल होंगी। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको सुकून मिलेगा और दोबारा से अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। आज उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उचित संभावना है।
कन्या राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कारोबार में लोगों के अनुभव को आत्मसात करना तरक्की में सहायक रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
तुला राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज व्यवसाय में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अगर कहीं निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो उचित रहेगा।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जायेंगे जहां आपके अन्य दोस्त भी होंगे। आज घर के वरिष्ठ लोगों का मान-सम्मान बनाए रखेंगे। बच्चों पर बहुत अधिक अंकुश न लगाएं, उनके साथ मित्रवत व्यवहार करना उचित होगा। अचानक ही किसी मेहमान के घर आने से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त भी हो जाएगी।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है, कि बहुत सी चीजें समय के साथ बदलती है। आज व्यस्त और लाभकारी दिन है। प्रयास करने पर आपका कोई विशेष उद्देश्य पूरा हो सकता है। आज एनीमेशन डिजाइनर जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
मकर राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो। आज अपने स्वभाव में ठहराव और सहजता लाएं। जल्दबाजी में सलिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से अपने निजी कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। चिंता न करें, जल्दी ही समय बेहतर होगा।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, जल्द ही आपको परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आज पुरानी बातें वर्तमान पर हावी न होने दें, क्योंकि इससे फायदा नहीं होगा, बल्कि संबंधों में दूरियां बढ़ सकती हैं। अपनी सोच सकारात्मक रखें।
मीन राशि: आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आप ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपकी मदद करेंगे। आज अपने नजदीकी मित्रों और संपर्क सूत्रों के साथ रिश्तों को और अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। आज पति-प प्रतिशती के बीच उचित तालमेल रहेगा।

 

 

Previous articleगरीबी से पार पाने में खासी सफलता मिली
Next articleपंजे और लालटेन के शिकंजे ने बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया : पीएम मोदी