धूम-धाम से निकाली जावेगी पालकी यात्रा-यात्रा अध्यक्ष
सीहोर। सीहोर नगर में विगत् कई वर्षों से नगर में श्री सदुरू साँईनाथ जी पालकी यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ परम्परागत रूप से निकाली जाती रही है। हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी पालकी यात्रा बड़े ही धूम-धाम से निकाली जावेगी। पालकी यात्रा की तैयारी को लेकर स्थानीय साँई बाबा मंदिर गंज सीहोर में बैठक का आयोजन किया गया है। यात्रा के संस्थापक ब्रजमोहन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि साँईनाथ पालकी यात्रा लगभग 26 वर्षों से शहर में निकाली जा रही है। उसी परम्परा का निर्वहन करते हुए दिनांक 10 जुलाई, दिन गुरूवार को भव्यता के साथ निकाली जावेगी जिसको लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी गब्बर पहलवान ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत साईनाथ जी की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजन अर्चन कर की गई।बैठक में सर्व सम्मति से पालकी यात्रा अध्यक्षपुन: छगन यादव को मनोनित किया गया। बैठक में उपस्थित सभी भक्तों द्वारा रथ यात्रा को भव्यता से निकाले जाने हेतु अपने-अपने विचार व्यक्त किये। अनिल सोनी ने बैठक का संचालन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद अर्जुन राठौर, संस्थापक बृजमोहन सोनी, प्रमोद राठौर, सेवा यादव, पुनीत शर्मा, चेतन गोस्वामी, रत्नेश राठौर, राहुल जाटव, घनश्याम यादव पार्षद, गुलाब मालवीय, अशोक यादव, विकास यादव, राहुल जाटव, मिलन यादव, राकेश राठौर, मुकेश राय, रवि राय, विनोद शर्मा आर्यन राठौर, इंसाक यादव, विनोद, विनय यादव, पवन राठौर डीजे, संदीप मालवीय, बृज पटेल यादव, शशांक यादव, सोनू राठौर, चेतन राठौर, अखिलेश चौरसिया, करण प्रजापति, शुभम जोशी, अमित राठौर, भंवर लाल, अर्जुन प्रजापति, आनंद राठौर, पंकज राठौर, बबलू प्रजापति, शुभम जोशी, अंकित राठौर डीजे, सनी राठौर डीज,े अंकित प्रजापति, प्रवेश राठौर, विनय यादव, सनी राठौर, मनोज यादव, जितेंद्र मालवीय, गणेश यादव, राजेश राय, पप्पू यादव, सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण एवं युवा उपस्थित रहे।








