सोनाक्षी सिन्हा की निकिता रॉय का पहला गाना काली रातें जारी, फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी

Join Us

काफी समय से अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा फिल्म निकिता रॉय को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी यह फिल्म 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी।यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि इसके जरिए सोनाक्षी करीब 3 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही हैं।अब निर्माताओं ने निकिता रॉय का पहला गाना काली रातें जारी कर दिया है, जिसे अभिनव शेखर और प्रतीक्षा वशिष्ठ ने मिलकर गाया है।इस गाने के बोल अभिनव ने ही लिखे हैं।निर्माताओं ने गाना काली रातें साझा करते हुए लिखा, सभी अंधेरी रातें खामोश नहीं होतीं। कुछ रातें आपको एक धुन के साथ डराती हैं।सोनाक्षी के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, सुहैल नय्यर और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म का निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा कर रहे हैं। पवन किरपालन ने इस फिल्म की कहानी लिखी है।निक्की भगनानी और विक्की भगनानी फिल्म के निर्माता हैं।
००

Previous articleगोविंद नामदेव के आरोप पर भडक़ीं शिवांगी वर्मा, बोलीं- सोशल मीडिया बिग बॉस…
Next articleपुरानी पीठ दर्द की समस्या से राहत के लिए अपनाएं ये 5 सरल और प्रभावी आदतें